Skip to main content

अर्जुन का अहंकार - महाभारत (Pride Of Arjuna Story From Mahabharata)

                                    

                                
                          अर्जुन का अहंकार - महाभारत 

            (Pride Of Arjuna Story From Mahabharata)




पृथ्‍वी पर भगवान कृष्‍ण का जन्‍म, बुराई का नाश करने और शांति व धर्म की स्‍थापना करने के लिए हुआ था। उनका मानना था कि जो व्‍यक्ति, सच्‍चाई की राह पर चलता है वह सदैव जीत हासिल करता है। लेकिन अगर आप पाप का अंत करना चाहते हैं तो उसके लिए पाप न करें।

 महाभारतआप छोटी सी सफलता या असफलता में उलझ गए तो बड़े लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकते 


एक बार अर्जुन को अहंकार हो गया कि वही भगवान के सबसे बड़े भक्त हैं। उनको श्रीकृष्ण ने समझ लिया।  एक दिन वह अर्जुन को अपने साथ घुमाने ले गए।

रास्ते में उनकी मुलाकात एक गरीब ब्राह्मण से हुई। उसका व्यवहार थोड़ा विचित्र था। वह सूखी घास खा रहा था और उसकी कमर से तलवार लटक रही थी।


अर्जुन ने उससे पूछा, ‘आप तो अहिंसा के पुजारी हैं। जीव हिंसा के भय से सूखी घास खाकर अपना गुजारा करते हैं। लेकिन फिर हिंसा का यह उपकरण तलवार क्यों आपके साथ है?’

ब्राह्मण ने जवाब दिया, ‘मैं कुछ लोगों को दंडित करना चाहता हूं।’

‘ आपके शत्रु कौन हैं?’ अर्जुन ने जिज्ञासा जाहिर की।

ब्राह्मण ने कहा, ‘मैं चार लोगों को खोज रहा हूं, ताकि उनसे अपना हिसाब चुकता कर सकूं।

सबसे पहले तो मुझे नारद की तलाश है। नारद मेरे प्रभु को आराम नहीं करने देते, सदा भजन-कीर्तन कर उन्हें जागृत रखते हैं।

फिर मैं द्रौपदी पर भी बहुत क्रोधित हूं। उसने मेरे प्रभु को ठीक उसी समय पुकारा, जब वह भोजन करने बैठे थे। उन्हें तत्काल खाना छोड़ पांडवों को दुर्वासा ऋषि के शाप से बचाने जाना पड़ा। उसकी धृष्टता तो देखिए। उसने मेरे भगवान को जूठा खाना खिलाया।’

‘ आपका तीसरा शत्रु कौन है?’ अर्जुन ने पूछा। ‘


वह है हृदयहीन प्रह्लाद। उस निर्दयी ने मेरे प्रभु को गरम तेल के कड़ाह में प्रविष्ट कराया, हाथी के पैरों तले कुचलवाया और अंत में खंभे से प्रकट होने के लिए विवश किया।






और चौथा शत्रु है अर्जुन। उसकी दुष्टता देखिए। उसने मेरे भगवान को अपना सारथी बना डाला। उसे भगवान की असुविधा का तनिक भी ध्यान नहीं रहा। कितना कष्ट हुआ होगा मेरे प्रभु को।’ यह कहते ही ब्राह्मण की आंखों में आंसू आ गए।



यह देख अर्जुन का घमंड चूर-चूर हो गया। उसने श्रीकृष्ण से क्षमा मांगते हुए कहा, ‘मान गया प्रभु, इस संसार में न जाने आपके कितने तरह के भक्त हैं। मैं तो कुछ भी नहीं हूं।’





अगर हम किसी छोटी सी सफलता या असफलता में उलझकर रह गए तो फिर बड़े लक्ष्य तक जाना कठिन हो जाएगा।





Comments

Popular posts from this blog

चुनावी खेल - नेता जी उनके वादे... वादों का क्या

      नेता जी उनके वादे...   वादों का क्या..... आम चुनाव 2019 के दो चरण समाप्त हो चुके हैं  और अब चुनावी कारवां त्रितये चरण के और बढ़ चूका है ।  राजनैतिक दल कोई भी हो, मतदाताओं को रिझाने के लिए वादों की झड़ी लगाने में किसी ने कसर नहीं छोड़ी है  । अब तक के चुनावी वादों का हश्र देख, मतदाताओं को नेताओं के इन वादों-दावों पर भरोसा नहीं रह गया है।  इनका स्पष्ट कहना है कि नेता जी! वादे वही करें जो पूरे कर सकें। खोखली बयानबाजी अब नहीं चलेगी। अगर विकास के वादे करते हों, तो उन्हें पूरा करने का तरीका भी बताओ। वोटरों को लुभाने के चक्कर में बयानबाजी की जो होड़ इन दिनों नेताओं में लगी है, उसे लेकर भी मतदाता खासे नाराज हैं।   जनता शांत  है  और साथ ही निश्चय भी कर चुकी है की उन्हें इस बार किसे अपना मत देना है ।    आम जनता से बात करने के बाद उनका दर्द और खुशी दोनों साफ झलकता है  ।  वे  न केवल भारतीय लोकतंत्र की गिरती सेहत पर चिंता व्यक्त   करते हैं बल्कि  उसे सुधारने के लिए वोट से दवाई ...